पूरे देशभर में आज दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी माता का पूजन कर उनके रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी। सोशल मीडिया पर एक्टिव शिल्पा की हर छोटे से छोटे मोमेंट की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। ऐसे में आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर अभिनेत्री का उनके पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन करते हुए वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।