बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा संग इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के बीच लगातार साझा कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा ने ने फिर से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'ऐसा लगा जैसे तरंगे उत्पन्न हो रही हैं।' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी हाथों में रेत लिए बेहतरीन पोज बना रही हैं।