फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, मीडिया के सामने शिल्पा शेट्टी ने पति को किया किस

Mon, 09 Sep 2019 03:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 9 सितंबर को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर शिल्पा ने राज के लिए शानदार पार्टी रखी । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस सेलिब्रेशन में पहुंचे । इसमें आमिर अली, जैकी भगनानी, हरमन बावेजा, आर माधवन, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शामिल थे। साथ ही शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी पार्टी में नजर आईं । 
विज्ञापन

2 of 6
raj kundra - फोटो : social media
पार्टी में शिल्पा पर्पल कलर के शिमरी टॉप के साथ ग्रे कलर की डिजाइनर मिनि स्कर्ट पहने थीं । वहीं राज ब्लैक टीशर्ट में दिखे । पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यहां सभी सितारों ने मीडिया को पोज दिए । शिल्पा ने मीडिया के सामने ही राज को किस कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । 
विज्ञापन

3 of 6
harman baweja - फोटो : social media
कुछ इनसाइड तस्वीरों में राज केक काटते दिखे । बता दें कि राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को शिल्पा संग शादी रचाई थी । दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शिल्पा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। 

4 of 6
r madhwan - फोटो : social media
उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि राज कुंद्रा ने उन्हें प्रपोज करने से पहले पेरिस का ली ग्रैंड होटल का पूरा बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
jacky bhagnani - फोटो : social media
राज ने शिल्पा को यह कहकर बुलाया था कि उन्हें दोस्तों के साथ डिनर करना है। इसके बाद जब शिल्पा वहां पहुंचीं तो राज कुंद्रा ने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें रिंग के साथ सप्राइज दिया था। साथ में म्यूजिक भी बज रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ayush sharma - फोटो : social media
उसी दौरान राज की पहली पत्नी कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से राज ने उन्हें और उनकी न्यूबॉर्न बेटी को छोड़ दिया। कविता ने शिल्पा पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं शिल्पा का कहना था कि वो कभी कविता से मिली भी नहीं। जब वो राज से मिलीं तब तक वो कविता से अलग हो चुके थे।


पहली बीवी को तलाक देकर राज कुंद्रा ने शिल्पा से रचाई थी शादी, गिफ्ट किया था 50 करोड़ का बंगला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें