फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के नाम पर लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 08:51 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की आयोसिस स्पा एंड वेलनेस कंपनी की एमडी किरन बावा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत छह लोगों पर ठगी के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज में केस दर्ज कराया गया है। दोनों पर आरोप है कि शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देकर पैसा इंवेस्ट कराया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी रोहितवीर सिंह का कहना है कि किरन बावा ने शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देते हुए फ्रेंचाइजी दी थी। किरन बावा के झांसे में आकर उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये निवेश कर दिए। नुकसान होने पर कंपनी के अधिकारियों ने सेंटर बंद करने की धमकी दी। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोसिस स्पा कंपनी की एमडी और डायरेक्टर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहितवीर ने आगे बताया कि 2018 में आयोसिस स्पा एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने उन्हें बताया था कि हजरतगंज में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली गई है। अगर वह निवेश को तैयार हैं तो कंपनी उन्हें फ्रेंचाइजी दे सकती है। किरन बावा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं और उनकी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन वही करेंगी। यही नहीं किरण ने शिल्पा शेट्टी के कंपनी का प्रचार करते हुए कई फोटो भी दिखाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहितवीर ने आगे बताया कि ग्राहकों को जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता था। परेशान होकर फ्रेंचाइजी के पूर्व संचालकों से संपर्क किया तो असली कहानी सामने आई। पूर्व संचालकों ने बताया कि कंपनी के मालिक मनमानी करते हैं। पहले लालच दिखाकर फ्रेंचाइजी देते हैं, फिर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू कर देते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें