फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल डेट करने के बाद शिल्पा ने रचाई थी राज कुंद्रा से शादी, सगाई में मिली थी 3 करोड़ की अंगूठी

Thu, 22 Nov 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। 43 साल की हो चुकी शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती है। कभी अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा थी। कहा यह भी गया था कि शिल्पा, अक्षय से शादी कर लेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
आज शिल्पा की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। मुंबई के नजदीक खंडाला में शिल्पा की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। शिल्पा ने अपनी शादी पर डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। चूंकि राज पहले से शादी शुदा से इसलिए राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगा कर उस वक्त काफी हंगामा मचाया था।
विज्ञापन

3 of 5
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
आज दोनों की शादी की सालगिरह पर आइए बताते हैं दोनों की प्रेम कहानी के बारे में। शिल्पा की राज कुंद्रा से मुलाकात साल 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद हुई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी।

4 of 5
Raj and Shilpa
उस समय शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और बाद में राज ने शिल्पा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raj And Shilpa
राज ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा को 50 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड में भी शिल्पा और राज का एक बंगला है। इस बंगले की कीमत 51 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें