फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा-मलाइका ने किया सबसे मुश्किल योगासन, वीडियो देख फैंस फिटनेस की कर रहे तारीफ

Tue, 17 Sep 2019 09:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty, malaika arora - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। 44 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की फिटनेस देखते ही बनती है। अब शिल्पा ने एक बार फिर से योगासन करते हुए वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
बेहद मुश्किल माने वाले वृश्चिकासन करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस का राज बताया। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने 42 साल की उम्र में योग करना शुरू किया। हालांकि कभी नहीं करने से अच्छा है कि देरी से किया। मैं हमेशा से वृश्चिकासन करना चाहती थी। मेरा हमेशा ऐसा विश्वास है कि कुछ भी नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती।'
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी 13 बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी- 'निकम्मा'।  फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है। साथ ही फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया की भी मुख्य भूमिका है।

4 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
फिल्म 'निकम्मा' एक एक्शन फिल्म है और अपनी पिछली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के बाद अभिमन्यु दासानी इसमें भी कुछ बेहतरीन एक्शन दृश्यों में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान हैं। लंबे समय बाद वापसी को लेकर शिल्पा ने कहा था कि ‘हां, मैंने फिर सिनेमा की इस नई धारा में डुबकी लगाने का फैसला कर लिया है। फिल्म 'निकम्मा' की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही है और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
केवल शिल्पा शेट्टी ही नहीं मलाइका भी अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। मलाइका ने मंडे मोटिवेशन टैग करके एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो चमत्कारासन करती नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें