फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: 10 साल की उम्र में बिजनेसमैन बना शिल्पा शेट्टी का बेटा, यूनिक स्टार्टअप पर क्या बोलीं अभिनेत्री

Mon, 29 Aug 2022 03:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी, वियान कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल उनके बेटे वियान ने महज 10 साल की उम्र में एक यूनिक बिजनेस की शुरुआत की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो  शेयर करके उसके स्टार्टअप के बारे में बताया है। वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा का बेटा कस्टमाइज्ड जूते फ्लॉन्ट कर रहा है, जिसे उसने अपनी मां के लिए डियाइन कराए हैं। शिल्पा और करण की आंखों के तारे काफी कम उम्र में ही बिजनेसमैन बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वियान के जूतों की कीमत 4999 रुपये से शुरुआत होती है। प्राउड मॉम की तरह शिल्पा ने अपने लिटिल प्रिंस के वेंचर का वीडियो साझ करते हुए लिखा- मेरे बेटे वियान राज का पहला और यूनिक बिजनेस वेंचर, जो कि कस्टमाइज्ड स्नीकर शूज बनाता है। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा ही प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। कमाल है कि इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने कुछ हिस्सा चैरिटी में भी दान करने का वादा किया है, ऑल द बेस्ट मेरे बेटे।
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा शेट्टी-वियान - फोटो : शिल्पा शेट्टी-वियान
शिल्पा के इस वीडियो पर फैंस और सेलिब्रिटी के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हर कोई वियान के लिए खुशी जाहिर कर रहा है और सेलेब्स की उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं फराह खान ने भी वियान के इस टैलेंट की तारीफ की है। इसके अलावा शमिता शेट्टी ने भी कमेंट करके- प्राउड मासी लिखा। इसके अलावा तमाम फैंस भी वियान को जमकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी-वियान - फोटो : सोशल मीडिया
 शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि ये पीढ़ी सच में हैरान कर रही है। इसके अलावा बहुत से फैंस वियान  के कॉन्फिडेंस लेवल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें