फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी ने बदल दिया था शिल्पा का रंग रूप, करियर के शुरुआती दिनों में दिखती थीं ऐसी

Fri, 07 Jun 2019 07:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा 8 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 44 साल की होने जा रहीं शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती है। उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए लाए हैं उनके बचपन की ये फोटोज...
विज्ञापन

2 of 8
shilpa shetty
शिल्पा ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर 5' की विनर रह चुकी हैं। इंडिया में बिकने वाली ओके मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी।
विज्ञापन

3 of 8
shilpa shetty
'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' से लेकर 'शट अप एंड बाउंस' तक उन्होंने कई बेहतरीन आइटम सॉन्ग भी किए फिर योगा किया।

4 of 8
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी ने खुद बताया कि इस मेकओवर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। शिल्पा ने बताया था कि उनकी इस फिट बॉडी का राज योग हैं और साथ ही वो पौष्टिक और संतुलित खाना लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
shilpa shetty
फिल्म इंडस्ट्री में जब शिल्पा शेट्टी ने एंट्री की थी तब भी उनका लुक आज से काफी अलग था। उस दौरान इंडस्ट्री में उनके अपने लुक को लेकर भी काफी मेहनत की थी लेकिन असली बदलाव उनकी जिंदगी में तब आया जब उन्होंने योग करने की ठानी। इसके बाद शिल्पा ने योग से दुनिया को भी रूबरू कराया।
विज्ञापन

6 of 8
shilpa shetty
शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं खिलाडी तू अनाड़ी' भी रिलीज हुई। प्लॉस्टिक सर्जरी करवाने वाली हसीनाओं में शिल्पा का भी नाम आता है। शिल्पा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। 
विज्ञापन

7 of 8
shilpa shetty
शिल्पा अब तक 45 से ज्यादा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। शायद ही कोई और अभिनेत्री उनकी जितनी भाषाएं जानती हो।
विज्ञापन

8 of 8
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था। 22 नवंबर 2009 को शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। शिल्पा, राज की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है वियान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें