फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: मुश्किल समय में शिल्पा शेट्टी को याद आए साईं राम, राज कुंद्रा ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट

Tue, 03 Dec 2024 05:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों काफी परेशान हैं। इसी परेशानी को दोनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। ईडी ने सोमवार को भी राज कुंद्रा के नाम नया समन जारी किया था। दरअसल, राज कुंद्रा को सोमवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए नई तारीख की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा को 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। ऐसे में राज काफी परेशान हैं और कुछ देर पहले ही उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी की हैं, वहीं शिल्पा भी साईं राम को याद करती हुई नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty

शिल्पा ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी
कुछ देर पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की। जिसमें साईं जी की तस्वीर लगी है और उस पर 11:11 लिखा है, साथ ही आभार शब्द भी लिखा है। 11:11 दिन का वह समय होता है, जब माना जाता है कि आप कोई भी प्रार्थना करो, ईश्वर या यूनिवर्स उसे पूरी कर देता है। शिल्पा की इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ईश्वर से अपने जीवन में आ रही मुश्किलों को दूर करने की प्रार्थना कर रही हैं। वह चाहती हैं कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाए। 

विज्ञापन

3 of 5
राजकुंद्रा की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@onlyrajkundra

राज कुंद्रा ने भी की क्रिप्टिक पोस्ट
राज कुंद्रा को कल ईडी के सामने पेश होना है, इस वजह से वह भी परेशानी ही होंगे। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिसमें वह खुद का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। राज ने जो पोस्ट शेयर की है, जिसका सार यही है कि हमेशा लोगों के दिमाग में बनो रहो। इतने अच्छे बनो कि वे तुमसे नफरत कर सकें। खुद इतना चमक उठो कि आपकी रोशनी सारी दुनिया में फैल जाए। इस तरह की बातों को उन्हें काफी विस्तार से पोस्ट में साझा किया हुआ है। क्या इस पोस्ट के जरिए राज लोगों को कोई संदेश देना चाहते हैं? या फिर वह इस समय खुद का ही हौंसला बढ़ा रहे हैं।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंंस्टाग्राम-@theshilpashetty

शिल्पा को लेकर भी दी सफाई 
राज कुंद्रा ने ईडी रेड के इस पूरे मामले में सहयोग करने की बात पहले कही थी, साथ ही शिल्पा शेट्टी का नाम इस केस में ना जोड़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा था कि इस केस से उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा 
पहली बार नहीं है कि राज कुंद्रा किसी विवाद में फंसे हों। पहले भी उनका नाम तमाम तरह के विवादों में आया है। यहां तक कि उनकी पूर्व पत्नी ने भी कहा था कि शिल्पा के कारण राज ने उनसे तलाक लिया। बाद में इस बात को राज कुंद्रा ने गलत बताया और शिल्पा का साथ दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें