लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी और बीजेपी को विराट जीत हासिल हुई है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी । इसमें सलमान खान, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी, अजय देवगन और शिल्पा शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी की योगा करते हुए फोटो ट्वीट की और लिखा, 'देखा योगा से ही होगा, इसे कहते हैं- भूमि भंजन इलेक्शन प्रदर्शन । बहुत बहुत बधाई आपको नरेंद्र मोदी जी । आपको मेरा शाष्टांग दंडवत प्रणाम ।' अब इस पर पीएम मोदी का भी रिप्लाई आया है ।
विज्ञापन
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने शिल्पा शेट्टी को शुक्रिया कहा । बता दें कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 'प्रचंड लहर' में बीजेपी एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है । इन सितारों के अलावा शाहरुख खान ने मोदी को बधाई दी थी ।
4 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमने गर्वित भारतीयों के रूप में बड़ी स्पष्टता के साथ एक महान शख्सियत को चुना है और अब हमें इनके साथ खड़े होकर काम करने की जरूरत है, ताकि हमारी आशाएं और सपने पूरे हों । यह एक चुनावी जनादेश और लोकतंत्र की जीत है । पीएम नरेंद्र मोदी जी और उनके तमाम राजनेताओं को ढेरों शुभकामनाएं।'
इससे पहले पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने पर उनके करीबी सलमान खान ने भी शुभकामनाएं दी थीं। सलमान ने पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था 'प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई, हम एक मजबूत भारत के लिए आपके साथ खड़े हैं।'