शिल्पा शेट्टी ने पिछले दिनों योग करते हुए वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे थे। अब शिल्पा शेट्टी ने अपना नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल शिल्पा किसी रेस्टोरेंट या क्लब में हैं जहां वो मस्ती के मूड में है। वीडियो में दिख रहा है कि फर्श पर टूटी हुई खाने की प्लेट्स पड़ी हुई हैं और लोग उस पर डांस कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा भी उन लोगों के साथ डांस करने लगती हैं।