बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनको फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की काफी चर्चा हो रही है, वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।