फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी

Wed, 15 Feb 2017 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श‌िल्‍पा
शिल्पा शेट्टी ने शादी के बाद बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया। अब वो किसी शो को जज करतीं या छोटे-मोटे शोज करती नजर आती हैं। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा सारा ध्यान अपने फैमिली बिजनेस पर लगा रही हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। 
विज्ञापन

शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी

2 of 5
श‌िल्‍पा
शिल्पा और उनके पति राज ने मिलकर एक ऑनलाइन शॉपिंग चैनल की शुरुआत की थी। कुछ समय तक तो उनका ये बिजनेस अच्छा चला लेकिन फिर नोटबंदी की घोषणा हो गई। इसके चलते कंपनी को बहुत घाटा हुआ। इतना ही नहीं राज अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन

शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी

3 of 5
श‌िल्‍पा
धीरे-धीरे कंपनी के हालात और बिगड़ गए। मिड डे की खबर के अनुसार, इसके चलते राज कुंद्रा ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी के कर्मचारी भी नाराज हैं। क्योंकि उनकी दो महीने की सैलरी अभी तक नहीं दी गई है। अब चैनल पूरी तरह से बंद हो गया है। 

शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी

4 of 5
श‌िल्‍पा
शिल्पा और राज ने ऑनलाइन चैनल से पहले आईपीएल में भी हाथ आजमाया था। इसमें उन्हें थोड़ी कामयाबी मिली थी। लेकिन बेस्ट डील टीवी के बंद होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। शिल्पा ने पिछले दिनों रियलिटी शो सुपर डांसर को जज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा और राज की कंपनी हो गई कंगाल, कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे सैलरी

5 of 5
श‌िल्‍पा
बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा रोमांटिक अंदाज में नजर आए। राज ने शिल्पा को रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन विश किया। राज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ राज ने कैप्‍शन लिखा-  'हैप्पी वैलेंटाइन डे माय लव शिल्पा शेट्टी'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें