फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढीली जींस बार-बार संभालती दिखीं शिल्पा शेट्टी, ट्रोलर्स बोले- 'बेल्ट दे दो कोई बेचारी को'

Sat, 10 Aug 2019 12:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala

शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा बेशक इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शिल्पा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी क्रॉप टॉप और सफेद जींस में दिखाई दे रही हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala

शिल्पा इन तस्वीरों में लग तो बेहद सुंदर रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल शिल्पा ने जो जींस कैरी की है वह काफी ढीली है। बारिश में शिल्पा एक हाथ में छतरी पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं तो दूसरे हाथ से अपनी पैंट ठीक कर रही हैं। यही वजह है कि लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि शिल्पा ने आखिर इतनी ढीली जीन्स क्यों पहनी?

विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
कुछ लोगों को शिल्पा का ये अंदाज पसंद नहीं आ रही और इसी बात पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने शिल्पा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'प्लीज कोई इन्हें बेल्ट दो, इनकी पैंट गिर रही है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेल्ट भी नहीं है बेचारी के पास'। एक ने लिखा- 'जब आपको पता था जींस ढीली है तो बेल्ट लगा लेना चाहिए था।'

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

एक ने लिखा- तुम्हारी जींस नीचे गिर जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत तुमने ही की है। हालांकि कुछ फैंस शिल्पा की तस्वीर को पसंद भी कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कपड़ों को लेकर शिल्पा को ट्रोल किया जा रहा हो इससे पहले भी वह ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं लेकिन शिप्पा बखूबी जानती हैं कि इन ट्रोलर्स को कैसे हैंडल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
बता दें फिल्म इंडस्ट्री में जब शिल्पा शेट्टी ने एंट्री की थी तब भी उनका लुक आज से काफी अलग था। उस दौरान इंडस्ट्री में उनके अपने लुक को लेकर भी काफी मेहनत की थी लेकिन असली बदलाव उनकी जिंदगी में तब आया जब उन्होंने योग करने की ठानी। इसके बाद शिल्पा ने योग से दुनिया को भी रूबरू कराया। शिल्पा अब तक 45 से ज्यादा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें