फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थीं ये अभिनेत्री, अब खुद हुईं कोविड 19 से संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 01:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए अलग अलग स्तर पर लोग मदद के लिए जुटे। इस दौरान अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाएं दीं। अब जानकारी मिली है कि शिखा कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial
शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोविड 19 का इलाज करा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial
शिखा ने आगे लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।‘

  

4 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial
पोस्ट में शिखा ने आगे लिखा, ‘अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है तो अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार- बार धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें, याद रहे सबसे जरूरी दो गज की दूरी। असीम प्रेम और सम्मान के लिए आभार। जय हिंद।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial
बता दें कि अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वालंटियर नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा करने का फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से अनुमति ली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें