सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद धीरे- धीरे उसके तार बॉलीवुड के बड़े सितारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और शौविक से शुरू हुई लिस्ट में अब कई बड़े सितारों का भी नाम शुमार हो गया है। वही एनसीबी भी हर पहलू की पैनी नजर के साथ छानबीन कर रहा है। रिया चक्रवर्ती के अलावा अब तक ड्रग्स केस में सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा और रकुल प्रीत सिंह का नाम आ चुका है। वहीं दीया मिर्जा के अलावा अब तक किसी ने आधिकारिक तौर पर कोई जवाब भी नहीं दिया है। इस बीच अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी इस केस पर अपनी बात रखते हुए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।