फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री पर खुलासा, बोलीं- क्या शाहरुख की बेटी को अडल्ट फिल्म ऑफर करते?

Fri, 30 Aug 2019 11:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sherlyn Chopra - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बीते दिनों फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा पर संगीन आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था और उनको अश्लील मैसेज भी भेजे थे। अब एक बार फिर शर्लिन ने रामगोपाल वर्मा पर निशाना साधते हुए खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले एक्टर्स के साथ भेदभाव कर उनका शोषण किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
Sherlyn Chopra - फोटो : Social Media
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। शर्लिन ने कहा कि अगर रामगोपाल वर्मा से शाहरुख खान की बेटी मेसेज कर काम मांगती तो वो उन्हें अडल्ट फिल्म नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर करते।
विज्ञापन

3 of 7
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने बताया कि इंडस्ट्री के कई एंटरटेनमेंट से जुड़े पत्रकार और टैलेंट एजेंसियों के मैनेजर ने उन्हें एक रात कॉम्प्रोमाइज का प्रस्ताव दिया है। शर्लिन ने कहा है कि कई लोग उनके शरीर पर ज्यादा फोकस करते हैं।

4 of 7
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि अब से तीन साल पहले 2016 में उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फिल्म में काम मांगा था। शर्लिन ने कहा, 'मैंने रामगोपाल वर्मा को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था। मैंने उस मैसेज में लिखा था, 'सर, दिस इज शर्लिन चोपड़ा। ये मेरी तस्वीरें और वर्क प्रोफाइल है। मैं आपके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे आपकी रंगीला, सत्या, कंपनी जैसी फिल्में बहुत पसंद आईं।'
विज्ञापन

5 of 7
अरसे बाद साथ आ रहे हैं नागार्जुन-राम गोपाल वर्मा
शर्लिन के मुताबिक रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एक स्क्रिप्ट भेजी और कहा कि इसे पढ़ो और बताओ। शर्लिन ने कहा, 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और कहा कि सर इसमें तो सिर्फ सेक्स सीन हैं, कोई कहानी नहीं है।'
विज्ञापन

6 of 7
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala
इस पर शर्लिन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सर, ऐसा कैसे हो सकता है? एक था राजा एक थी रानी। राजा ने किया रानी के साथ सेक्स, खत्म हुई कहानी। ये ऐसे कैसे हो सकता है?' तब वर्मा ने रिप्लाई किया, 'अगर तुम इसे करने में कंफर्टेबल हो, तो मुझे बता देना। फिर हम इस पर काम करते हैं। मैंने ये कहते हुए उन्हें इंकार कर दिया कि मेरे पास सेक्स में कोई पीएचडी नहीं है, मैं एक्सपर्ट नहीं हूं। मुझसे नहीं हो पाएगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शर्लिन ने बताया कि रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एक कुत्ते के साथ बनाया गया अश्लील वीडियो भेजा था। उन्होंने लिखा था कि इंसान हों या जानवर, यह सभी के लिए प्राकृतिक है और सभी इसका आनंद लेते हैं। इसके बाद शर्लिन ने उनसे कॉन्टेक्ट नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें