ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के विवाद पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी राय रखी है। वहीं शेखर सुमन ने भी इस मामले में एक और खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि कंगना ऋतिक से एकतरफा प्यार करती थी। ऋतिक की कंगना में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kangana
शेखर सुमन ने स्पॉट ब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा है वैसे भी कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद मुझे नहीं लगता कभी खत्म होने वाला विषय है। ऋतिक को इस मामले में बहुत पहले ही बात करनी चाहिए थी लेकिन वे चुप रहे।
विज्ञापन
3 of 6
Kangana Ranaut
लोग कहते हैं कंगना सफल है, सफलता व्यवहार से आती है। आपने ऑस्कर भी जीत लिया हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी और के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करेंगे।
4 of 6
शेखर सुमन ने कहा, "मैं अपने बेटे अध्ययन को लेकर काफी चिंतित था और आगे भी रहूंगा। मेरा एक ही बेटा है और अपने बेटे के लिए बोलना मेरा कर्तव्य है।"
कंगना द्वारा अपना लैपटॉप और फोन साइबर सेल को न देने वाले सवाल पर तंज कसते हुए शेखर सुमन ने कहा, वो मैं बाहर गई थी न, तो एक बंदर आया और लेकर भाग गया... वो उसमें पानी गिर गया... वो टूट गया।
विज्ञापन
5 of 6
शेखर सुमन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा "कंगना के पास एक फोटो नहीं जो ये साबित कर सके कि वो ऋतिक के साथ 7 सालों से सो कॉल्ड रिलेशनशिप में थी। इस दौरान उनके बीच कोई बात नहीं हुई, न एक मैसेज न व्हाट्सएप... अरे कबूतर का जमाना थोड़ी न है जो चिट्ठी लेकर जाते हो..."
उन्होंने कहा, 'यहां सभी क्वीन हैं और किंग हैं। मैं इस मामले में इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि मैं भी उस दर्द से गुजरा हूं। मैं जानता हूं अध्ययन ने मुझे आधी बात भी नहीं बताई अगर वो बताता तो बेशक आज शर्मिदा होता।'