फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर इस एक्टर का खुलासा, बोले- 'यहां तो बस 2-3 लाख में ही...'

Sun, 25 Nov 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shekhar suman - फोटो : twitter
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में एक्टिंग करने वाले शेखर सुमन ने यहां मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शेखर सुमन ने कहा है कि बॉलीवुड में अवॉर्ड्स टैलेंट के दम पर नहीं बल्कि पैसे से खरीदे जाते हैं। पिछले साल संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' में नजर आए शेखर सुमन को फैंस ने काफी पसंद किया। उनके अभिनय की तारीफ की गई।
विज्ञापन

2 of 5
shekhar suman
हालांकि अच्छी फिल्म देने के बाद भी शेखर सुमन अवॉर्ड की उम्मीद नहीं करते हैं। जब उनसे इस मामले में सवाल किया गया कि क्या उन्हें भूमि फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलने की उम्मीद है? द एशियन एज के मुताबिक, शेखर सुमन ने हंसते हुए कहा- मुझे खुशी होगी अगर मैं ये अवॉर्ड अपने नाम कर पाता लेकिन ऐसा नहीं होने वाला उसे कोई चाहे तो खरीद भी सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला
शेखर सुमन ने कहा- इंडस्ट्री में इंसान बिकाऊ है तो अवॉर्ड्स क्यों नहीं। शेखर सुमन ने नाम लिए बिना बड़ा खुलासा करते हुए कहा- इंडस्ट्री में एक शख्स ऐसा है जो अवॉर्ड्स बेचने के लिए लोगों से संपर्क करता है। एक अवॉर्ड समारोह का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा- अवॉर्ड समारोह में एक व्यक्ति ऐसा था जो सभी नॉमिनेटेड लोगों के पास जाकर कहता था कि- आप चाहे तो ये अवॉर्ड जीत सकते हैं। वो सभी नॉमिनेटेड लोगों से 2 से 3 लाख रुपये लेता था।

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला
शेखर सुमन ने आगे कहा- नॉमिनेडेट लोगों में जिसे अवॉर्ड नहीं मिलता था उसके पैसे वापस कर दिए जाते थे। आज भी वो शख्स इसी काम से खूब पैसे कमाता है। वो लगभग हर समारोह में इसी तरह के काम करता है। अब शेखर सुमन का इशारा किस तरफ था ये तो वो ही जानें लेकिन बॉलीवुड में भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अवॉर्ड पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान
इसमें सबसे पहला नाम मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। आमिर किसी भी अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होते। साल 1992 में ही आमिर ने अवॉर्ड फंक्शंस से किनारा कर लिया था। इतना ही नहीं बॉलावुड की क्वीन कंगना रनौत भी ऐसे मौकों पर कम ही नजर आती हैं। बता दें ऋषि कपूर ने भी एक बार फिल्म फेयर अवॉर्ड खरीदने की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें