फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर शेखर सुमन ने दी श्रद्धांजलि, फिर से उठाया आउटसाइडर्स का मुद्दा

Tue, 14 Jul 2020 05:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन एक महीने पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है वो पिछले लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। निधन का एक महीना होने पर सुशांत के फैंस से लेकर उनके करीबी और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शेखर सुमन ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद से शेखर सुमन लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वो सुशांत के पटना स्थित घर भी गए थे, जहां उन्होंने उनके पिता से मुलाकात की थी। सुशांत को याद करते हुए शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल ली है जिसमें सुशांत के साथ उनका कोलाज है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए शेखर सुमन ने लिखा कि 'सुशांत तुमने एक पवित्र दीपक की तरह हमारी जिंदगी को रोशनी से भर दिया है। यह हमेशा ऐसे ही रहेगा। दुनिया तुम्हें कभी नहीं भूलेगी। तुम लाखों 'आउटसाइडर्स' को प्रेरित करोगे, जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शेखर सुमन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सुशांत तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर लिखा है, 'हम आपसे प्यार करते हैं सुशांत।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत , अंकिता लोखंडे - फोटो : ट्विटर
शेखर सुमन के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। तस्वीर में अंकिता ने सुशांत के नाम का एक दीपक अपने घर के मंदिर में जलाया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ईश्वर का बच्चा।'

सुशांत सुसाइड केस: दो और नए रहस्यों का खुलासा, जानिए क्यों कमजोर पड़ रहीं साजिशों की कहानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें