शेखर सुमन
- फोटो : फाइल फोटो
सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन लगातार अभिनेता के परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हुए हैं। बल्कि जब परिवार भी मामले में न्याय की गुहार लेकर सामने नहीं आया था तभी से शेखर सुमन, सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब हाल ही में शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती को जमानत पर रिहा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।