फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन की आत्महत्या की फर्जी खबर पर भड़के पिता शेखर सुमन, बोले- मेरी पत्नी सदमे में आ गई, हम एक पल में...

Mon, 22 Feb 2021 10:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार आवाज उठाने वाले शेखर सुमन फेक न्यूज के शिकार हो गए हैं। एक न्यूज चैनल ने उनके बेटे की आत्महत्या की फर्जी खबर चला दी, इसके बाद अभिनेता चिंतित हो गए और अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। हालांकि अध्ययन बिल्कुल सुरक्षित हैं और दिल्ली में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शेखर सुमन ने उस न्यूज चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है। एक वीडियो क्लिपिंग शेयर करते हुए शेखर ने लिखा- हमने वो खबर देखी, जिसने हम सभी को तबाह कर दिया। इस न्यूज में दावा किया गया कि मेरे बेटे अध्ययन सुमन ने आत्महत्या कर ली है। इस न्यूज को देखने के तुरंत बाद ही हमने अध्ययन को संपर्क किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media
उन्होंने लिखा- ''मेरा बेटा दिल्ली में था और उसका नंबर भी नहीं लग रहा था। इस कारण हम सभी उस एक पल में कई हजार बार मरे। इस चौंकाने वाली खबर के कारण हम सभी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मैं चैनल से माफी मांगने की डिमांड करता हूं।''

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर ने अगली पोस्ट में लिखा, "मैं प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री और NCP अनिल देशमुख से निवेदन करता हूं कि इस तरह के गैरजिम्मेदार और निंदनीय कृत्य के लिए चैनल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।  उन्होंने एक ऐसी न्यूज चलाई जिसने मुझे, मेरी पत्नी और मेरे परिवार के सभी सदस्यों को तबाह कर दिया। इस न्यूज को देखने के बाद मेरी पत्नी सदमे में आ गई थी। इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए मैं चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अभिनेता शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष की दिल से संबंधित किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उस वक्त आयुष की उम्र महज 11 साल थी। न्यूज चैनल ने गलत से आयुष की जगह अध्ययन की खबर चला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें