Mr. India
- फोटो : Social Media
इस घोषणा के बाद 1987 में 'मिस्टर इंडिया' का निर्देशन करने वाले शेखर कपूर ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया 2 नाम की इस फिल्म के बारे में किसी ने मुझसे नहीं पूछा और न ही इसका जिक्र किया है। मैं केवल अनुमान ही लगा सकता हूं कि वे इस शीर्षक के साथ बड़ी ओपनिंग प्राप्त कर सकते हैं। वे फिल्म के असल रचनाकारों की अनुमति के बिना किरदारों और कहानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।'