फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर से तलाक होते ही पत्नी ने प्रीति जिंटा पर उठाई थी उंगली, बोला था- 'मर्दों को खाने वाली'

Thu, 06 Dec 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shekhar kapoor, preity zinta - फोटो : file photo
मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर एक्टर देवानंद के भांजे हैं। अपने मामा की तरह ही शेखर कपूर भी बचपन से फिल्मों की दुनिया में आना चाहते थे। अलग-अलग जॉनर पर फिल्म बनाकर शेखर कपूर जल्द ही बॉलीवुड में बड़ा नाम बन गए। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा शेखर कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
shekhar kapoor - फोटो : file photo
शेखर कपूर ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की भांजी मेधा गुजराल से शादी की थी हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। शादी के करीब 9-10 साल बाद दोनों का 1994 में तलाक हो गया। तलाक के बाद मेधा ने कहा कि 'हम दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, जिसके बाद हमने अलग होने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
shekhar kapoor - फोटो : file photo
मेधा से तलाक के बाद शेखर कपूर ने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से दूसरी शादी की। दो साल बाद 1997 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी कावेरी कपूर हैं। तलाक के बाद सुचित्रा ने एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कई इंटरव्यू में सुचित्रा ने बताया कि प्रीति जिंटा और शेखर कपूर का अफेयर चल रहा था। जिसकी वजह से उन दोनों की निजी जिंदगी में दूरी आ गई। 

4 of 5
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति
सुचित्रा ने कहा कि 'एक ओर प्रीति जिंटा मुझसे प्यार से बात करती थी और अपने फिल्मों के हर प्रीमियर शो में बुलाती थी। वो कहती थी कि मुझे हर हालत में शो में जरूर आना है। वहीं दूसरी ओर उसकी नजदीकियां शेखर कपूर से बढ़ती जा रही थी।' यही नहीं सुचित्रा ने प्रीति जिंटा पर निशाना साधते हुए एक कविता भी लिखी, जिसका टाइटल था 'मैनईटर' यानी मर्दों को खा जाने वाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shekhar kapoor - फोटो : file photo
सुचित्रा कृष्णमूर्ति के इन आरोपों से प्रीति जिंटा ने इनकार किया था। प्रीति ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शेखर के साथ मेरा रिश्ता खास है। उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में आई। सुचित्रा ने जो आरोप लगाए हैं उसके बाद मैं इतना ही कह सकती हूं कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।' अपनी निजी जिंदगी को लेकर शेखर कपूर ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रीति जिंटा ही नहीं शेखर कपूर इससे पहले शबाना आजमी के साथ भी अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे। 7 साल के लंबे रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें