फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड ने जताया दुख, अक्षय-भूमि और उर्मिला समेत कई सेलेब्स ने किए ट्वीट

Sat, 20 Jul 2019 08:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित को आज सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।

विज्ञापन

2 of 8
Akshay Kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 8
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने लिखा- शीला दीक्षित जी अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे लिए माँ समान थीं। #RIPSheilaDixit

 

4 of 8
मधुर भंडारकर

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बहुत ही अच्छी नेता थीं। दिल्ली में हुए विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।



 

 

विज्ञापन

5 of 8
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'सचमुच एक महान नेता... उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। आपको बहुत प्यार मिला मैम।  हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले'।
विज्ञापन

6 of 8
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- आपकी आत्मा को शांति। आप हमेशा अपनी शक्ति, दृढ़ संकल्प और दयालु व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। आपने दिल्ली को कई अन्य चीजों की तुलना में पहले से कहीं अधिक सुंदर बना दिया। रवीना टंडन ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।


 
विज्ञापन

7 of 8
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी से काफी चर्चा में रहे बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शीला दीक्षित का कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता बताते हुए उन्हें निधन पर दुख प्रकट किया। 



 
विज्ञापन

8 of 8
sheila dikshit - फोटो : twitter
शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं और 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। वह लगातार तीन बार कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा पाई और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें