फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'बिग बॉस' से पहले ऐसी दिखती थीं शहनाज, पुरानी तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 16 May 2020 07:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट का खिताब अगर किसी को जाता है तो वो हैं शहनाज गिल। अपनी चुलबुली और शरारती अदाओं से शहनाज ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। शो खत्म होने के बाद शहनाज लगातार काम में बिजी थीं। उन्होंने 'मुझसे शादी करोगे' शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा उनका और सिद्धार्थ शुक्ला का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया गया। इन दिनों शहनाज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पुरानी तस्वीरें देखें तो 'बिग बॉस' में आने के बाद उनके लुक में काफी बदलाव आया है। तो चलिए इस रिपोर्ट में आपको दिखाते हैं कि शहनाज के लुक में कितना बदलाव आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
ये शहनाज की करीब एक साल पुरानी तस्वीर है। सलवार सूट पहने शहनाज यहां देसी लुक में हैं। शीशे के सामने खड़ी होकर वो सेल्फी ले रही हैं। बिना मेकअप के नजर आ रहीं शहनाज को इस तरह कम ही लोगों ने देखा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज खुद सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। वो अपने अलग-अलग वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनका एक वीडियो है जिसमें वो अपने घर पर डांस कर रही हैं। इस दौरान शहनाज ने लाल रंग का सलवार सूट पहना हुआ है।

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में शहनाज ने फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता और प्लेन दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही उन्होंने बालों को बांधा हुआ है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में शहनाज का लुक अभी से बिल्कुल जुदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज खुद को पंजाब की कटरीना कैफ कहलाना पसंद करती हैं। 'बिग बॉस' से पहले और उनके अब तक के लुक में काफी बदलाव आ गया है। ग्लैमरस अंदाज वाली शहनाज की अब की तस्वीरें देख आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें