फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने फिर दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, रोमांटिक गाना सुन फैंस को याद आ गए सिडनाज

Sun, 25 Sep 2022 02:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस 13’ में नजर आई शहनाज गिल अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। शहनाज को उनके अलग अंदाज के लिए फैंस काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने भले ही अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन वह किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने अपना एक नया सिंगिंग वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : social media
दरअसल, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का गाना गा रही हैं। सिंपल से कुर्ते में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने अपने फैंस से पूछा, 'कैसे लगा ये गाना?'

Priyanka Chopra: ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में स्टेज पर रोमांटिक हुए प्रियंका और निक, किस करते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
शहनाज गिल के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज बहुत अच्छी है', तो दूसरे ने लिखा, 'आप बेस्ट हो।' वहीं, कुछ लोग मान रहे हैं कि शहनाज ने इस गाने को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सिद्धार्थ हमेशा हमारे दिल में हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'सना सच बताओ ये गाने तुम सिड को फील करके गाती हो ना...आई मिस सिडनाज।'

Urfi Javed: हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े पहनकर फिर एयरपोर्ट पहुंचीं उर्फी जावेद, बोलीं- टिकट दिखाऊं क्या

 
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
शहनाज गिल इन दिनों अपने सिंगिंग टैलेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शहनाज आए दिन अपनी सिंगिंग वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले वह दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दिखाई दी थी।

KKK 12: फिनाले से पहले शो से बाहर हुई ये अभिनेत्री, टॉप 5 में जगह बनाने में रही नाकाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें