जलसा फर्स्ट लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
जलसा
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ महीनों पहले विद्या बालन, शेफाली शाह रोहिणी हट्टंगड़ी, सूर्या कासिभाटला, मोहम्मद इकबाल खान, मानव कौल और विधात्री बंदी स्टारर फिल्म जलसा रिलीज हुई थी। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बीच शेफाली का किरदार दमदार था। विद्या बालन और शेफाली शाह दोनों ही इस फिल्म के मजबूत स्तंभ कहे गए हैं। इसमें शेफाली शाह ने एक हाऊस मेड रुखसाना के किरदार में अलहदा अभिनय किया है। एक तरफ दो बच्चों की मां और दूसरी तरफ एक मानसिक बीमार बच्चे की देखभाल करने वाली मेड, अभिनेत्री की दोनों ही भूमिकाएं अद्भुत रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आईएमडीबी ने फिल्म को 6.6 रेटिंग दी है।