शेफाली शाह ने पिछले कुछ वर्षों में 'दिल धड़कने दो', 'डार्लिंग्स' और लोकप्रिय नेटफ्लिक्स शो 'दिल्ली क्राइम' में जबर्दस्त अदाकारी दिखाई है, जिसके जरिए उन्होंने खास पहचान हासिल की। अब अभिनेत्री ने अपने करियर के इस चरण के बारे में खुलकर बात की। काफी संघर्षों के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह पाने को लेकर शेफाली का कहना है कि देर आए दुरुस्त आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में भी बात की।