फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Mumbai: सनी देओल के भतीजे समेत लॉकडाउन से पहले घर लौटने में सफल रहे ये स्टारकिड्स

Fri, 10 Apr 2020 02:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Starkids - फोटो : Social Media
लॉक डाउन से ठीक पहले मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं चार्टर्ड फ्लाइट्स का रिकॉर्ड बताता है कि देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आभास दूर विदेश में बैठे तमाम रईस लोगों को पहले ही हो गया। तकरीबन सारे कॉरपोरेट घरानों के मुखिया, तमाम बड़े सितारे और उनके बच्चे सब लॉकडाउन से पहले ही घर लौट आए। मुंबई में बस फंसे रह गए हैं दूसरे प्रांतों के लोग जिनको यहां से निकालने की न किसी राज्य सरकार के पास योजना है और न इच्छाशक्ति। मुंबई में इन दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री की खूब तारीफ हो रही है जिन्होंने अपने सूबे के लोगों को उत्तराखंड से निकालने के खास इंतजाम किए। खैर, ये चर्चाएं तो होती रहेंगी, आइए फिलहाल हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके लाल अपनी माटी पर लॉक डाउन से पहले सही सलामात लौट आए।
विज्ञापन

2 of 7
aryaman deol - फोटो : social media
आर्यमन देओल
बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के पोते और सांसद सनी देओल के भतीजे आर्यमन अमेरिका में बिजनेस स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं। वह लॉकडाउन से दो हफ्ते पहले ही भारत वापस लौट आए। लॉकडाउन से पहले बेटे के घर वापस लौटने पर खुशी जाहिर करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि लॉकडाउन से पहले उनका बेटा वापस लौट आया है। अमेरिका में इस महामारी का भयंकर प्रकोप है इस वजह से वहां की सभी यूनिवर्सिटीज को बंद कर दिया गया और यात्राओं पर पाबंदियां भी लगा दी गई।
विज्ञापन

3 of 7
Khushi Kapoor, Boney Kapoor - फोटो : social media
खुशी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से स्थिति गंभीर है। हालात देखते हुए वहां सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। अमेरिका में बिगड़ती स्थिति और भारत में लॉकडाउन के कुछ दिनों पूर्व ही खुशी कपूर स्वदेश वापस लौटीं। वह 14 मार्च को मुबंई एयरपोर्ट पहुंची जहां उनके पिता बोनी कपूर उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें गाड़ी में बैठने से पहले बोनी कपूर, खुशी को सैनेटाइजर देने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।
 

4 of 7
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : Instagram
नीसा देवगन
अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी नीसा सिंगापुर के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। कोविड 19 से स्थिति गंभीर होती देखकर काजोल अपनी बेटी को लेकर काफी चिंतित हो गई थीं इस वजह से वह अपनी बेटी को लाने के लिए खुद सिंगापुर पहुंच गईं। उल्लेखनीय है कि नीसा के लौटने के कुछ दिनों बाद ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि नीसा, कोरोना से संक्रमित है जिस वजह से काजोल उन्हें अस्पताल भी लेकर गई थीं। हालांकि अजय देवगन से अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इस तरह की सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद करार दिया।
 
विज्ञापन

5 of 7
इरफान खान-सुतापा सिकंदर 
बाबिल खान
इरफान खान का बेटा बाबिल लंदन में पढ़ाई कर रहा था जब वहां कोरोना संक्रमण के केस आने शुरू हुए। तेजी से बढ़ते इस संकट की घड़ी में वह भारत वापस आ गया। बाबिल की मां सुतापा ने इस बात की जानकारी साझा की थी। अपने बेटे से वापस लौटने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी बताया था कि उनके बेटे और तमाम दूसरे छात्रों को घर वापस लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। उन्होंने इस परिस्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। वह अपने बेटे को एयरपोर्ट लेने के लिए खुद पहुंची थीं। उनके अनुसार वह वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही हैं हालांकि एयरपोर्ट पर प्रशासन और लोगों की लापरवाही देख उन्होंने इसके प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

6 of 7
shekhar kapoor - फोटो : file photo
कावेरी
भारतीय गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की बेटी कावेरी भी लॉकडाउन से ठीक पहले बोस्टन से वापस आईं। सुचित्रा ने खुद एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। शेखर कपूर की बेटी कावेरी का बोस्टन से अपने घर के लिए उड़ान भरना बहुत मुश्किल हो रहा था। अभिनेत्री सुचित्रा ने बताया कि कावेरी बोस्टन में बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में पढ़ रही है। 13 मार्च से भारत के विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर भारत सरकार के निर्देश के बाद कावेरी अमेरिका में अटक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिवार के साथ शेफाली शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्यमन, मौर्य
विपुल अमृतलाल शाह की पत्नी और अभिनेत्री शेफाली ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करके अपने दोनों बेटों की सही सलामत घर लौटने की पुष्टि की। उनके बेटे स्पेन के सलाओ कैम्ब्रिल्स में एक अकादमी में फुटबॉल के खिलाड़ी बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। वे जहां रह रहे थे उन्हें वहां से निकाला जा रहा था।  स्थिति तब बुरी हो गई थी जब कोरोना के भय से स्पेन की सरकार ने 15 मार्च को राष्ट्रीय बंद की घोषणा कर दी। शेफाली के पास अपने बेटों को वापस लाने के लिए 18 से भी कम घंटे का समय था, क्योंकि इसके बाद सीमाओं को बंद किया जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें