फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की उड़ी खबरें, पोस्ट लिखकर खुद बताई सच्चाई

Wed, 08 Apr 2020 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shefali shah - फोटो : social media
बॉलीवुड के कई सितारों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिलने की खबरें आ चुकी हैं। बीते दिनों निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियों और अभिनेता पूरब कोहली के बाद ऐसी खबर आई कि शेफाली शाह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। शेफाली शाह के फेसबुक अकाउंट पर कोरोना पॉजिटिव होने की बात लिखी गई जिसके बाद वो खुद सामने आईं और सच्चाई बताई।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम' से चर्चा में आईं शेफाली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्हें और उनके परिवार को कोरोना नहीं है। वो पूरी तरह ठीक हैं। उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। अभिनेत्री ने एक लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा- 'बीती रात मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। सुबह जब मैं सोकर उठी तो लोगों के मैसेजेस भरे पड़े थे। वो चिंता जाहिर कर रहे थे। सबसे अच्छी बात उन्होंने अपना नंबर शेयर किया और कहा कि अगर कोई भी जरूरत हो तो मैं उन्हें फोन कर लूं। ये वो लोग हैं जिनसे मैं मिली हूं या शायद नहीं भी मिली हूं, या एक बार मिली हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली ने बताया कि 'उनमें से बहुत से लोगों ने यह भी कहा कि यह आपकी आवाज नहीं लग रही है, यह एक सकारात्मक आवाज नहीं है और यह आपकी तरह नहीं है। दोस्तों और परिचितों के इस तरह के मैसेज ने दिल को छू लिया। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि लोग आपके पास तब पहुंचते हैं जब उन्हें लगता है कि आपको उनकी जरूरत है।' 

4 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली आगे लिखती हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूं। उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उन्हें एक इंसान की परवाह है। मैं कहना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस पूरी स्थिति से निपट रही हूं जैसा कि हर कोई कर रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ शेफाली शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शेफाली कहती हैं, 'मैं ठीक हूं और मैं कभी भी इतना निगेटिव नहीं सोचूंगी। घर पर हम सभी ठीक हैं और सुरक्षित हैं। हम कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं जैसा कि मेरे पोस्ट में लिखा था (कसम से पता नहीं किसने)। सभी का शुक्रिया।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें