फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने शादी के दो महीने बाद ही दे दिया था तलाक, पूर्व पति ने लीक की थी अश्लील तस्वीरें

Tue, 13 Mar 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sheena Shahabadi - फोटो : Instagram
फिल्म 'नदिया के पार' में 'गुंजा' का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस साधना सिंह की बेटी शीना शाहाबादी को भले ही बॉलीवुड में उतनी पहचान ना मिली हो। मगर उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़े विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हिन्दी फिल्मों में अच्छे ऑफर्स ना मिलने पर उन्होंने साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया था। ।
विज्ञापन

2 of 5
Sheena Shahabadi - फोटो : Instagram
साल 2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शीना शाहाबादी हिन्दी के साथ-साथ कन्नड, तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 31 साल की इस एक्ट्रेस ने अब तक 12 फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sheena Shahabadi - फोटो : Instagram
शीना शाहाबादी ने फिल्म 'तेरे संग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने नाबालिग गर्भवती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'आई, मी और मैं' में भी नजर आ चुकी हैं। 

4 of 5
Sheena Shahabadi - फोटो : Instagram
शीना शाहाबादी ने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी। अक्टूबर 2008 में उन्होंने रिटायर्ड एसीपी अशोक गोरे के बेटे वैभव गोरे से शादी की थी। हालांकि, दो महीने के अंदर ही उन्होंने पति से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sheena Shahabadi - फोटो : Instagram
शीना की फिल्म 'तेरे संग' की रिलीज के ठीक एक महीने बाद ही उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं। पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ की शीना के पूर्व पति अशोक गोरे ने दोस्त के साथ मिलकर उनकी फोटोज पोस्ट की थीं। शीना और अशोक की मुलाकात 2007 में एक कंप्यूटर कोचिंग में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें