फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी सरकार ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, निधन पर बोले- 'अनाथ महसूस कर रहा हूं'

Fri, 17 Aug 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके निधन के बाद से लोग कविताएं और किस्से शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने इस मौके पर ट्वीट करके दुख जताया है। अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए एक के बाद एक 3 ट्वीट किए। 
विज्ञापन

2 of 5
shatrughan sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'एक युग का अंत... क्या जबरदस्त व्यक्तित्व थे। सबसे अच्छे सांसदों में से एक, एक प्रखर वक्ता, तीन बार भारत के प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी अब नहीं रहे। एक आदमी जो अद्भुत बुद्धिमत्ता का प्रमाण है, उतना ही बेहतरीन सेंस ऑफ ह्मयूर और एक दयालु ह्रदय कवि।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने दूसरा ट्वीट किया कि 'एक पिता की तरह वाजपेयी का इस तरह जाने के बाद मैं अनाथ जैसा महसूस कर रहा हूं। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे और उनके दिखाए रास्ते पर जिंदगी भर चलेंगे। मैं विनम्रतापूर्वक परिवार और परिजनों को दिल से संवेदना प्रकट करता हूं।' 

 

4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि 'क्या शानदार यादें हैं... बस यादें रह जाती हैं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shatrughan sinha
राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी, शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक मेंटर की तरह थे। जो हमेशा उन्हें रास्ता दिखाते थे। बता दें कि फिल्मी दुनिया से होने के बावजूद वाजपेयी सरकार ने साल 2003 में शत्रुघ्न सिन्हा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें