फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लड़े ये 6 सेलिब्रिटीज, एग्जिट पोल आते ही बढ़ी टेंशन

Mon, 20 May 2019 07:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Urmila,Shatrughan , Priya - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में कई सितारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। बॉलीवुड हो या हो भोजपुरी या फिर खेल का मैदान इस बार कई सितारों सीधे जनता के सामने मैदान में उतरे। वैसे तो आपने इन सितारों को फिल्मों या फिर खेल के मैदान में दमखम दिखाते हुए देखा होगा लेकिन इस बार यह सभी सितारे राजनीति में किस्मत आजमाने उतरे। चुनाव के नतीजे तो 23 मई को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को बढ़त मिल रही है तो बाकी पार्टियां पिछड़ती हुई दिखाई दीं। जानिए इस बार कांग्रेस के टिकट पर किन सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर लगी हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से बॉलीवुड गलियारों में उनके नाम की खूब चर्चा हो रही हैं। उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। 23 मई को एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आईं उर्मिला की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन

3 of 7
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा भी चुनाव मैदान में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। शुत्रघ्न की सीधी टक्कर भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है। 

4 of 7
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। प्रिया दत्त इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। प्रिया इस बार उत्तर पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर हैं। राज बब्बर का मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर से है। राज बब्बर इस सीट पर वर्ष 2009 में मामूली मतों से हारे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
विजेंद्र सिंह - फोटो : ANI
हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
krishna poonia - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव 2019 में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर कृष्णा पूनिया हैं। कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपियन हैं। कृष्णा की सीधी टक्कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक सिल्वर विजेता राज्यवर्धन राठौड़ से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें