बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' में अपनी दमदार अदाकारी के लिए सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह के साथ काम किया। सोनाक्षी ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई और दर्शक उनके प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हुए। आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और सोशल मीडिया शुभकामनाओं से भरा पड़ा है। उनके पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पर एक विशेष जन्मदिन नोट साझा किया।