फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन ने दिया ऐसा अल्टीमेटम फूट-फूटकर रोए थे शत्रुघ्न सिन्हा, ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच ?

Fri, 26 May 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा पहले से शादीशुदा थे लेकिन वो अपने प्यार को भुला नहीं पा रहे थे। रीना रॉय से वो शादी तो नहीं कर पाए लेकिन उन्हें खुद से दूर रखना भी नहीं चाहते थे, लेकिन बस, बहुत हो चुका और यही सोच उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को एक अल्टीमेटम दे दिया था...एक ऐसा अल्टीमेटम जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को फूट-फूटकर रोने को मजबूर कर दिया। 

आखिर ऐसा क्या हुआ था ?
विज्ञापन

2 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
इसका जिक्र कुछ वक्त पहले आई शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी किया गया। इस बायोग्राफी की लेखक भारती एस प्रधान ने पहलाज निहलानी के हवाले उस वाकये का जिक्र किया है जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को अंदर तक तोड़ दिया था और वो खूब रोए थे।
विज्ञापन

3 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
पहलाज निहलानी और शत्रुघ्न सिन्हा का प्रोफेशनल रिश्ता 1982 में बना जब वो पहलाज 'हथकड़ी' नाम से फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा संजीव कुमार और रीना रॉय लीड किरदारों में थे। फिल्म हिट रही तो पहलाज निहलानी ने अपनी अगली फिल्म 'आंधी तूफान' में इस तिकड़ी को लेने का फैसला किया, लेकिन रीना रॉय ने ये फिल्म करने से मना कर दिया।

4 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
रीना ने पहलाज निहलानी से कहा, 'अपने दोस्त से जाकर कह दो, वो अपना जवाब जल्दी दें। अगर वो हां कहते हैं तो मैं इस फिल्म में काम करूंगी वरना नहीं। मैंने फैसला कर लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं अगले 8 दिनों में कहीं और शादी कर लूंगी।'

विज्ञापन

5 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर काफी लंबा चला था लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई। बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली...लेकिन शादी के बाद भी वो रीना रॉय को अपने दिलो-दिमाग से निकाल नहीं पाए। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी उनका रीना रॉय के साथ तगड़ा अफेयर रहा।
विज्ञापन

6 of 8
रीना रॉय - फोटो : self
रीना रॉय का ये मैसेज लेकर पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के पास पहुंचे। उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा जुहू के एक होटल में फिल्म 'टेलीफोन' की शूटिंग कर रहे थे। पहलाज ने जाकर रीना रॉय का संदेश शत्रुघ्न सिन्हा को दिया और उसी अंदाज में।
विज्ञापन

7 of 8
shatrughan sinha
यह सुनकर शत्रुघ्न सिन्हा बौखला गए और उन्होंने तुरंत रीना रॉय को फोन लगा दिया....और फोन पर वो जो फूटकर रोए, पहलाज निहलानी भी देखते रह गए। उस वक्त लगा मानो कोई बच्चा रो रहा हो।

विज्ञापन

8 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा को पहलाज ने पहली बार ऐसी हालत में देखा था। उनसे ये देखा नहीं गया और फिर हारकर शत्रुघ्न सिन्हा को समझाते हुए कहा, 'उसे जाने दो, शादी कर लेने दो।'

इस हीरो के साथ शाम गुजारने के लिए रेखा ने क्या-क्या पापड़ नहीं बेले थे। एक फिल्म का शेड्यूल तक बदलवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें