शशिकला
- फोटो : सोशल मीडिया
गुमराह (1963)
फिल्म में मीना (माला सिन्हा) राजेंद्र (सुनील दत्त) से प्यार करती है, लेकिन अशोक (अशोक कुमार) से शादी कर लेती है, क्योंकि उसकी पत्नी और माला सिन्हा की ऑनस्क्रीन बहन, कमला (निरूपा रॉय) की एक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। अपनी बहन के बच्चों की वजह से मीना को यह शादी करनी पड़ती है। फिल्म में शशिकला ने लीला की भूमिका निभाई थी जो सुनील दत्त की पत्नी का नाटक करके माला सिन्हा को ब्लैकमेल करती है। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।