फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के इस बेटे के आ गए थे इतने बुरे दिन, कार बेचकर चलाना पड़ा था खर्च

Wed, 18 Mar 2020 12:00 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
jennifer kendal shashi kapoor
राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज एक्टर शशि कपूर की आज 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर देने वाले शशि कपूर एक समय पर करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था । जानते हैं शशि कपूर के बारे में कुछ अनसुने किस्से...
विज्ञापन

2 of 8
Jennifer Kendal and shashi kapoor
एक ओर जहां शशि कपूर ने कई हिट फिल्में दी थीं वहीं उनकी कुछ विवादित फिल्में भी रहीं। शशि की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्मों में सबसे पहला नाम कोनरॉट रुक्स की फिल्म 'सिद्धार्थ' का आता है। इस फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन थे। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन सिमि ग्रेवाल और शशि कपूर ने बड़ी ही बोल्डनेस से इन सीन्स को किया।
विज्ञापन

3 of 8
jennifer kendal shashi kapoor
ये फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी। एक सीन में सिमी ग्रेवाल न्यूड हुई थीं और शशि कपूर को उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े होना था। ये सीन दो अंग्रेजी पत्रिकाओं के कवर पेज पर छपा था। जिस पर जमकर बवाल मचा था। यहां तक कि मामला अदालत तक पहुंच गया था। इस फिल्म में सिमी ने न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी।

4 of 8
shashi kapoor
यह बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन था। शशि कपूर के साथ सिमी के इस सीन की वजह से फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली थी। इसी के साथ एक और फिल्म का किस्सा खुद शशि कपूर ने अपने इंटरव्यू में सुनाया था। ये किस्सा फिल्म 'त्रिशूल' का है। जब यश चोपड़ा अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे ।
विज्ञापन

5 of 8
shashi kapoor
उनकी ये तलाश पूनम ढिल्लन पर पूरी हुई। पूनम उन दिनों कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्हें फिल्मों में काम करने का ना तो कोई अंदाजा था और ना ही अनुभव। लेकिन यश चोपड़ा पूनम की खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें त्रिशूल में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका दिया।
विज्ञापन

6 of 8
shashi kapoor
इस फिल्म के एक सीन में शशि कपूर को पूनम ढिल्लन को थप्पड़ मारना था। इस सीन के लिए जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन को जोरदार तमाचा जड़ दिया। दरअसल, शशि कपूर चाहते थे कि सीन में पूनम का रिएक्शन एकदम असली लगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
विज्ञापन

7 of 8
shashi kapoor
बाद में शशि कपूर ने ये सारी बात पूनम को बताई और थप्पड़ मारने के लिए उनसे माफी भी मांग ली। फिल्मों में काम करना बंद किया तो शशि लाइम लाइट से दूर रहने लगे। शशि कपूर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी । इस बात का जिक्र शशि कपूर के बेटे कुणाल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था । 
 
विज्ञापन

8 of 8
Shashi Kapoor
कुणाल ने कहा था कि पिता शशि कपूर को 60 के दशक में काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में शशि ने ना सिर्फ अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेच दी थी बल्कि पत्नी जेनिफर को भी पैसों के लिए अपना सामान बेचना पड़ा था। हालत ये हो गई कि टॉप एक्ट्रेसेस भी शशि के साथ काम करने से मना करने लगी थीं। फिर नंदा ने उनके साथ फिल्म 'फूल खिले' की, जो सुपरहिट रही। 
 

'कोरोना प्यार है' पर आया राकेश रोशन का बयान, बोले- 'यह एक बचकानी हरकत है'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें