रवि सुधा चौधरी, मुस्कान वर्मा और आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
कोरोना के दौरान जब फिल्म 'शशांक' की शूटिंग शुरू हुई, तो इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक बताकर खूब पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश की गई, लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इस बात का विरोध किया तो फिल्म की टीम की ओर से बताया गया कि यह फिल्म उनकी बायोपिक नहीं, बल्कि उनके जीवन से प्रेरित है। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए, तब भी इस फिल्म को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई थी। और, अब सुशांत सिंह राजपूत के तीसरे पुण्यतिथि पर फिल्म को रिलीज कर दिया गया है।