फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर ने शो में दिखाई दरियादिली, कंटेस्टेंट की बीमार मां के इलाज के लिए आए आगे

Sun, 16 Jun 2019 11:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dance deewane - फोटो : social media
डांस रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 2 का आगाज हो चुका है। शो में वैसे तो हंसी और एनर्जी का खूब तड़का लगता है लेकिन एक पल ऐसा आया जब शो में पहुंचे सभी लोग इमोशनल हो गए। पहले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अपनी बीमार मां के बारे में बताया जिसे सुनकर शो के जज आगे आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Madhuri Dixit, Tushar Kalia, Shashank Khaitan - फोटो : social media
दरअसल, जमशेदपुर के रहने वाले 23 साल के विशाल सोनकर ने अपनी जिंदगी का किस्सा बताया। उनके संघर्ष को सुनकर वहां मौजूद ना केवल दर्शक बल्कि तीनों जज भी इमोशनल हो गए। विशाल ने शो में हिस्सा लेने के लिए डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी छोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 5
shashank khaitan - फोटो : social media
विशाल ने बताया कि 'मेरी मां को आर्थराइटिस की गंभीर बीमारी है। शो से ईनामी राशि जीतकर मैं अपनी मां का इलाज कराना चाहता हूं।' विशाल के मां के बारे में सुनकर शो के जज और डायरेक्टर शशांक खेतान आगे आए और उनकी मां के इलाज का जिम्मा लिया।

4 of 5
shashank khaitan - फोटो : social media
इस दौरान शशांक खेतान ने विशाल को डांस और करियर पर फोकस करने की सलाह दी। विशाल की बातें सुनकर शशांक काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने सलाह दी कि वो हार नहीं मानें और अपने डांस की प्रैक्टिस करें। शशांक ने स्टेज पर आकर विशाल से कहा कि 'जिंदगी में जितनी भी मुश्किल घड़ी आए वो हार नहीं मानें। अपनी मां को अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं। इलाज के लिए जितने भी पैसे लगेेंगे वो मैं दूंगा। तुम अपने डांस पर ध्यान दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dance deewane - फोटो : social media
शो को माधुरी दीक्षित, डायरेक्टर शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया जज कर रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी इसे होस्ट कर रहे हैं। पहला एपिसोड जिस तरह से इमोशनल करने वाला रहा है उसके बाद देखना होगा कि टीआरपी रेटिंग में जगह बना पाता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें