Sharvari Wagh Photos: 'अल्फा' की रिलीज से पहले शरवरी वाघ काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ शानदार कैप्शन लिखा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट और वह एक्शन रोल में नजर आई हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी की पोस्ट में क्या है?
शरवरी वाघ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह डंबल लिए हुए नजर आ रही हैं। कई दूसरी तस्वीरों में वह व्यायाम करती हुई दिख रही हैं।
उत्साहित हुईं शरवरी वाघ
शरवरी वाघ ने भूरे रंग की ड्रेस में कई पोज दिए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'बड़े दिन से पहले, हफ्ते के बीच में मोटिवेशन! अल्फा की रिलीज में दो दिन बाकी हैं।'
4 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
यूजर्स को पसंद आईं तस्वीरें
शरवरी की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'बहुत ही सुडौल बॉडी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'ईमानदारी से कहूं तो मैं आपसे प्यार करती हूं।' एक और यूजर ने लिखा 'आप बहुत मजबूत हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'यह आसान काम नहीं है। बहुत कठिन काम है।'
कब रिलीज होगी 'अल्फा'?
ख्याल रहे कि फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है।