Sharmila Tagore
- फोटो : Social Media
किरदार: अपर्णा
फिल्म: अबार अरण्ये (2003)
2003 में आई फिल्म 'अबार अरण्ये' एक बंगाली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को गौतम घोष ने निर्देशित किया है। कहानी में अपनी लगभग आधी उम्र जी चुके दोस्तों का एक समूह फिर से उस जंगल में घूमने आता है जहां वह अपनी जवानी में घूम करते थे। पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ बदल चुका था। उनके समूह का एक सदस्य मर चुका था वहीं, दूसरा हरिनाथ कैंसर से झूझ रहा था। अपर्णा और आसिम हमेशा उन जंगलों में मिलते रहते हैं और शादी भी कर लेते हैं। लेकिन, एक दूसरे के विचारों को अपनाने में वह हमेशा संघर्ष करते रहते हैं। इस फिल्म में अपर्णा का किरदार शर्मिला टैगोर ने निभाया है। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सहायक कलाकार के रूप में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से नवाजा गया। फिल्म के मुख्य कलाकार शर्मिला टैगोर, सौमित्रा चटर्जी, सुभेन्दु चटर्जी, सास्वत चटर्जी आदि हैं।