अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी फिल्मों और निजी जिदंगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आज भी वे अपने प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहती हैं। शर्मिला टैगोर आज यानी 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको बताते हैं शर्मिला टैगोर से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में। साथ ही उनकी उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनकी किस्मत बदल दी।
विज्ञापन
2 of 11
शर्मिला टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
शशि कपूर पर आया था क्रश
शर्मिला टैगोर को शशि कपूर पर क्रश था, उन्होंने शशि कपूर के साथ 9 फिल्में की थीं। शशि कपूर के साथ की गई फिल्मों में 'आ गले लग जा', 'मां बेटी', 'वक्त', 'स्वाती', 'आमने सामने', 'दूर देश', 'अनारी', 'पाप पुण्य' जैसी फिल्में शामिल हैं।
शर्मिला टैगोर की 6 बड़ी फिल्में
शर्मिला टैगोर ने अपने करियर में 6 बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इसमें 'अराधना', 'अमर प्रेम', 'अविष्कार', 'सफर', 'दाग', 'छोटी बहू' शामिल हैं।
इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
1964 में आई फिल्म 'कश्मीर की कली' से शर्मिला टैगोर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। शर्मिला टैगोर 1986 में आए शो 'कथा सागर' और 1999 में आए धारावाहिक 'जिंदगी' का हिस्सा रह चुकी हैं।
जब लेती थीं सबसे ज्यादा फीस
सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता है। साल 1970-1975 तक मुमताज के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्री बन गयीं। अभिनेत्री साल 1966-1969 में हिंदी की दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसमें नंदा और वहीदा रहमान का नाम भी शामिल है।
शादी से पहले किया था धर्मांतरण
शर्मिला टैगोर ने बंगाली हिंदू ब्राह्मण थीं, मुस्लिम क्रिकेटर मंसूर अली खान से प्यार होने पर इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं, सैफ अली खान, सबा अली खान, सोहा अली खान।
शादी के बाद बदल लिया था नाम
शर्मिला टैगोर ने शादी से पहले नाम बदलकर 'बेगम आयशा सुल्तान' कर लिया था। शादी के बाद शर्मिला टैगोर को इसी नाम से जाना जाता था।
राजेश खन्ना के साथ दी हिट फिल्में
शर्मिला टैगोर अभिनेता राजेश खन्ना के साथ कई हिट फिल्में दीं। इसमें 'अमर प्रेम', 'अराधना', 'दाग', 'छोटी बहू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राजेश खन्ना के साथ की गई फिल्म 'आराधना' के लिए शर्मिला टैगोर ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला था।
शर्मिला टैगोर पर आधारित खास गाने
शर्मिला टैगोर पर कई खूबसूरत गाने भी फिल्माए गए हैं। इसमें 'गुन गुना रहे हैं भंवरे', 'सारा प्यार तुम्हारा', 'चंदा है तू मेरा सूरज है', 'बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया', 'सब के सजन सावन में' जैसे गाने अभिनेत्री पर फिल्माए गए हैं।
आशा पारेख की ठुकराई फिल्मों में किया था काम
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने आशा पारेख की ठुकराई फिल्में कीं। इसमें कश्मीर की कली (1964) (उनकी पहली हिंदी फिल्म), वक्त (1965), एन इवनिंग इन पेरिस (1967), आराधना (1969) और छोटी बहू (1971) शामिल हैं।
शर्मिला टैगोर को मिले ये पुरस्कार
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' और 'अब्र आर्याने' के लिए सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।