फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल सीरीज' से निकाल दिए गए थे शरमन जोशी, अब 10 साल बाद किया खुलासा 'किसने रची थी साजिश'

Sun, 14 Oct 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sharman joshi
रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं । रोहित ऐसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं जिनका सुपरहिट होना तय माना जाता है । रोहित शेट्टी की 'गोलमाल सीरीज' के सभी पार्ट ने ताबड़तोड़ कमाई की थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sharman joshi
अब इस फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है । सभी जानते हैं कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म गोलमाल-फन अनलिमटेड में शरमन जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद अगले पार्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर को लिया गया था ।
विज्ञापन

3 of 6
sharman joshi - फोटो : अमर उजाला
दूसरे पार्ट में शरमन जोशी नजर नहीं आए थे । उनकी जगह पर श्रेयस तलपड़े को लिया गया था । इस फिल्म ने भी अच्छी खासी कमाई की थी। अब शरमन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'काशी' के प्रमोशन के दौरान 'गोलमाल' से बाहर निकाले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है । 

4 of 6
sharman joshi - फोटो : self
उस समय खबर आई थी कि शरमन ने अपनी फीस बढ़ा दी है इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया । इस पर शरमन ने कहा, 'फीस को बढ़ाने की बात मेरे मैनेजर और प्रोड्यूसर के बीच हुई थी । उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई । मेरा मैनेजर नेगोशिएट कर रहा था। मुझे लगता है कि कुछ इगो प्रॉब्लम हुई थी और फिर आखिर में मुझे ये फिल्म नहीं मिली।'
विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू में शरमन जोशी का बेहतरीन अभिनय - फोटो : self
'इससे पहले मैंने प्रोड्यूसर्स के पास जाकर विनती की कि मुझे इस फिल्म से ना निकाला जाए क्योंकि मैं इसे करना चाहता हूं। मैंने उन्हें काफी सफाई भी दी कि मेरा मैनेजर अपना काम कर रहा था। वह अपने हिसाब से नेगोशिएट कर रहा था। इसकी वजह से मुझे इस प्रोजेक्ट से बाहर नहीं करना चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि तब तक काफी देरी हो चुकी थी। मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरमन जोशी औऱ जरीन खान
शरमन से पूछा गया कि क्या उन्हें इस सीरीज से निकलवाने में रोहित शेट्टी और अजय देवगन का बड़ा हाथ है तो उन्होंने जवाब दिया ‘मुझे नहीं पता कि ये किसकी मिलीभगत थी क्योंकि मैं बात ही नहीं कर रहा था लेकिन शायद इसके पीछे निर्माताओं का हाथ था। वही पैसे बढ़ाने की बात से मुकर रहे थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें