पिछले दिनों रानू मंडल की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला । हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया और अब रानू भी एक स्टार बन चुकी हैं । रानू की तरह ही एक और आवाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । जो म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन को भा गई है ।
विज्ञापन
2 of 5
Shankar Mahadevan
- फोटो : social media
शंकर महादेवन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है । इसमें साधारण सा दिखने वाला एक बुजुर्ग शास्त्रीय संगीत को बेहतरीन तरीके से गा रहा है । इस वीडियो को शेयर करते हुए शंकर ने लिखा, 'इस टैलेंट पर गौर करिए... भगवान! कितनी सुंदरता से ये शास्त्रीय संगीत को गा रहे हैं! ये कौन हैं?'
विज्ञापन
3 of 5
शंकर महादेवन
इसी के साथ उन्होंने #UndiscoveredWithShankar हैशटैग भी जोड़ा है। शंकर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोग शेयर और लाइक कर चुके हैं। शंकर को अब इस शख्स की तलाश है । शंकर के इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं ।
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
सभी शंकर से कह रहे हैं कि इन्हें ढूंढो और मौका दो । बता दें कि रानू मंडल भी इसी तरह एक रेलवे स्टेशन पर गाना गा रही थीं । तब एक शख्स ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था । जब ये वीडियो हिमेश रेशमिया ने देखा तो उन्हें तुरंत मुंबई बुलाया और अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया ।
रानू अब तक हिमेश के साथ तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं । उन्होंने एक गाना उदित नारायण के साथ भी गाया । अब देखना ये है कि शंकर महादेवन इस शख्स को ढूंढकर मौका दे पाते हैं या नहीं । अगर वो ऐसा कर पाए तो इस शख्स की भी किस्मत चमक सकती है ।