फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल: डेब्यू से पहले शनाया कपूर ने दिखाया एक्टिंग टैलेंट, यूजर्स बोले- 'इतनी ओवरएक्टिंग से भगवान इसकी फिल्म बचाएं'

Wed, 01 Sep 2021 10:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, शनाया कपूर - फोटो : Instagram
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस की कमी नहीं हैं, सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। शनाया जल्द ही बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन अदाकारी से पहले ही वे लोगों के बीच अपनी एक जगह बना चुकी हैं। शनाया को फैंस ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी खूब पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करते हैं। बता दें कि करण जौहर अब जल्द ही शनाया कपूर को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलवाने जा रहे हैं। इस फिल्म से पहले ही शनाया कपूर एक कमर्शियल एड में नजर आई हैं जिसे अब जारी कर दिया गया है। इस एड को साझा करते हुए करण ने शनाया की जमकर तारीफें की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को साझा करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'ओह माय गॉड शनाया कपूर, तुम्हारे बाल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। पर क्या तुम्हें यकीन है कि इससे पहले तुमने कभी स्पेगटी देखी है।' हालांकि,  देखने वालों को इस स्टारकिड की एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
इस एड के सामने आते ही एक तरह जहां संजय कपूर, सीमा खान, शानू शर्मा जैसे सेलेब्स शनाया की तारीफ की। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स शनाया को ओवरएक्टिंग करने पर ट्रोल किया है। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये सब एक जैसे साउंड क्यों करते हैं?'

4 of 5
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
यही नहीं कई लोगों ने शनाया को अनन्या पांडे की हूबहू कॉपी भी बता डाला है। एक यूजर लिखता है, 'ये अनन्या पांडे की तरह क्यों हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे डेब्यू से पहले ही एड मिल गया है, ये तो विशेषाधिकार है।' एक यूजर लिखता है, 'इतनी ओवरएक्टिंग से भगवान इसकी फिल्म बचाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि शनाया कपूर, कजिन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। अब यह एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाना चाहती हैं। करण जौहर ने टैलेंट फैमिली में शनाया का स्वागत किया है। जल्द ही वह बतौर एक्ट्रेस स्क्रीन पर नजर आएंगी। कुछ समय पहले शनाया का एक फोटोशूट वायरल हुआ था जो काफी सुर्खियों में भी रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें