फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर के बाद अब बहन करने जा रही है बॉलीवुड में एंट्री, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Mon, 18 Feb 2019 12:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनाया - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कई स्टार किड्स बॉलीवड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। बीते साल जान्हवी कपूर, सारा अली खान और ईशान खट्टर ने फिल्मों में एंट्री की थी। इस साल भी कई स्टार किड्स अपनी किस्मत अजमाने इंडस्ट्री में उतर गए हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से फिल्म जगत में कदम रख रहीं हैं, वहीं सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है। लेकिन इस बीच एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शनाया - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। कई दिनों खबर आ रही थी कि वो जल्द फिल्मों एक्टिंग करते नजर आएंगी लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए दूसरा रास्ता चुना। वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शनाया - फोटो : सोशल मीडिया
शनाया एक आने वाले प्रोजेक्ट की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जिसकी शूटिंग लखनऊ में होगी। संजय और माहीप ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए वह लखनऊ पहुंच भी चुकी हैं।

4 of 5
शनाया - फोटो : सोशल मीडिया
संजय और माहीप ने शनाया के प्रोजेक्ट के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन अपनी बेटी को शुभकामनाएं जरूर दी। माहीप ने शनाया और संजय की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''मेरी बेबी दो हफ्ते के लिए लखनऊ गई।''
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Kapoor
शनाया हमेशा से बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में संजय ने बताया था कि शनाया बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही हैं, 'मुझे सच में नहीं पता क्या होने वाला है। उसने अभी 12वीं पास की है और वह इसकी तैयारी कर रही है। हालांकि उसने अभी तक उसने कुछ साइन नहीं किया है, वह अभी यंग है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें