Shanaya Kapoor Student Of The Year 3: शनाया कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगी। वहीं अब शनाया के हाथ करण जौहर की एक बड़ी फिल्म लगी है और इसके साथ ही वह अभय वर्मा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर के हाथ लगी करण जौहर की बड़ी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया कपूर अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुकी हैं। इस लिस्ट मे करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म के अलावा मुंजा स्टार अभय वर्मा के साथ भी एक फिल्म शामिल है। जानिए पूरी डिटेल...
शनाया के हाथ लगी करण की बड़ी फिल्म
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक शनाया कपूर "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3" में नजर आएंगी। इस फिल्म में शनाया एक नहीं बल्कि डबल रोल निभाती नजर आएंगी। करण के इस बड़े प्रोजेक्ट के अलावा शनाया "मुंजा" स्टार अभय वर्मा के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
शनाया का वर्कफ्रंट
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया का वर्कफ्रंट
इन फिल्मों से पहले शनाया की फिल्म "तू या मैं" का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह आदर्श गौरव के साथ नजर आईं। यह एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जिसे आनंद एल. राय ने सपोर्ट किया है। प्रशंसकों को यह टीजर बहुत पसंद आया और वह लगातार शनाया की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा शनाया विक्रांत मैसी के साथ फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" में भी आएंगी।
4 of 5
शनाया की तारीफ कर रहें हैं फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया की तारीफ कर रहें हैं फैंस
सोशल मीडिया पर शनाया के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि वह सबसे अलग और स्मार्ट तरीके से काम कर रही हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वह अपनी कजिन सिस्टर जान्हवी और खुशी से भी आगे निकल सकती हैं।
फिल्मी बैकग्राउंड से हैं शनाया
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
फिल्मी बैकग्राउंड से हैं शनाया कपूर
शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी और महीप कपूर की बेटी हैं। संजय कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर हीरो अपनी छाप छोड़ चुके हैं। वहीं महीप को आपने सिंगर इला अरुण के प्रसिद्ध गाने 'निगोड़ी कैसी जवानी है' में देखा होगा। महीप का करियर कुछ खास नही रहा, लेकिन अब उनकी बेटी शनाया कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।