फिल्म ‘शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर की फिल्मों ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर की थी कितनी कमाई?
रणबीर कपूर की फिल्मों के वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो संजय दत्त पर बनी फिल्म 'संजू' का नाम टॉप पर आता है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर 120.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' ने पहले वीकएंड पर 62.11 करोड़ रुपये की कमाई कर दूसरा पायदान हासिल किया है। वहीं 'तमाशा', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रॉकस्टार' ने क्रमश: 38.23 करोड़ रुपये, 35,60 करोड़ रुपये और 35 करोड़ रुपये की कमाई कर टॉप पांच में जगह बनाई है। वहीं रणबीर कपूर की हालिया रिलीज इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर है। जी हां, फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई। अगली स्लाइड में देखिए पूरी लिस्ट...