फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- काश पापा 'शमशेरा' देखने के लिए जिंदा होते

Fri, 24 Jun 2022 12:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार किसी फिल्म में उनका इतना रौबदार लुक देखने को मिला है। रणबीर कपूर के करियर की यह पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। यकीनन रणबीर कपूर इससे बेहद खुश होंगे, लेकिन अभिनेता की यह खुशी उनके पिता ऋषि कपूर के बिना अधूरी है। रणबीर को इस बात का दुख है कि उनके पिता यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर सिंपल किरदार ही अदा किए हैं, जिनमें उनकी छवि चॉकलेटी या चुलबुले मस्तमौला लड़के की रही। हालांकि, संजू के बाद यह छवि बदली, लेकिन अब जब वह एक्शन हीरो की छवि बनाने के लिए तैयार हैं, ऐसे में अभिनेता ने अपने पिता को याद किया। उनका मानना है कि अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो रणबीर को शमशेरा लुक में देखकर बेहद खुश होते, क्योंकि वह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा ऐसे किरदार करे, जो देश भर के दर्शकों से जुड़ सके।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, 'काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते। वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं, अगर उन्हें कुछ पसंद आया या फिर कुछ पसंद नहीं आया। खासकर मेरे काम के साथ। यह दुख की बात है कि वह इसे देखने के लिए साथ नहीं हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा का नया पोस्टर - फोटो : social media
बात करें शमशेरा की तो फिल्म में रणबीर कपूर 'शमशेरा' डकैत के किरदार में दिखेंगे। वहीं, अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर खूंखार विलेन बनकर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त अंग्रेज जनरल पुलिसकर्मी शुद्ध सिंह के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें